बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। ओलंपिक के साथ-साथ वर्ल्ड खिताब अपने नाम करने वाले चुनिंदा एथलीटों में जगह बनाई थी। अब वह दूसरी बार लगातार ये खिताब जीतने की उम्मीद खत्म हो गई है।
सचिन यादव ने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर भाला फेंककर कमाल किया। ये उनका अब तक का व्यक्तिगत श्रेष्ठ थ्रो भी बन गया। दूसरा थ्रो दर्ज नहीं कराने वाले सचिन ने तीसरे प्रयास में 85.71 मीटर भाला फंका और पहले राउंड के बाद चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने अपने चौथे थ्रो में 84.90 मीटर फेंका। इसके बाद 5वें प्रयास में 85.96 मीटर और छठे प्रयास में 80.95 मीटर भाला फेंका। वह चौथे स्थान पर रहे।
![]()
