हो सकता है कि आप भी इन दिनों ऐसी ही परेशानी से जूझ रही हों, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ऐसे कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप कपड़ों से आने वाली इस बदबू वाली प्रॉब्लम से आराम से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपाय के बारे में बता रहे हैं-
सिरके का करें इस्तेमाल
कपड़ों से आने वाली बदबू का ख्याल रखने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप कपड़ों को धोते समय आखिरी बार उन्हें रिंस करने के लिए पानी में आधा कप सफेद सिरका डालें। भले ही आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हों या फिर बाल्टी में। सिरका उन बैक्टीरिया को मारता है जो कपड़ों में सीलन की बदबू लाते हैं।
खिड़की या पंखे के पास सुखाओ
अगर आप मानसून में कपड़ों को घर के अंदर सुखा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप कपड़े हमेशा खुली खिड़की, बालकनी या पंखे के पास ही टांगे। ऐसा करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। दरअसल, ताजी हवा जल्दी नमी सुखाती है और कपड़े बदबूदार नहीं होते।
वॉशिंग में बेकिंग सोडा डालो
कपड़ों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप डिटर्जेंट के साथ 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दो। बेकिंग सोडा की खूबी यह होती है कि बदबू को खत्म करता है और कपड़ों को फ्रेश रखता है।
![]()
