विधानसभा क्षेत्र सोरांव के मऊआइमा ग्रामीण मंडल अंतर्गत रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं जन-आकांक्षाओं के प्रतीक मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम का आयोजन मंडल के अलग-अलग बूथों पर किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बूथ संख्या 5 पर युवराज सिंह के आवास तथा बूथ संख्या 36 पर आकाश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन को पूरी निष्ठा के साथ सुना गया।
प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों, समाज सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और राष्ट्रहित के संदेशों को सुनते हुए कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संबोधन नहीं है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे जन-नायकों और समाजसेवियों के प्रयासों को सम्मानित करने का एक सशक्त माध्यम है। इससे देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मऊआइमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ पटेल, वरिष्ठ नेता राम पलट पटेल, मिठाई लाल गौतम, विजय सिंह, राज कुमार गुप्ता सहित मंडल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे। जिसके बाद जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आदेश पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनका हाल जाना।
![]()
