श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ जीवन है तेरे हवाले..बांसुरिया वाले भजन पर झूमे श्रोता

श्रीमद् भागवत कथा दहियांवा होलागढ़ में आयोजित सप्तम दिवस पर कथाव्यास डॉ श्याम सुंदर पाराशर ने कथा के वृतांत में सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु कहते हैं जिसके रास्ते बंद हो जाएं उसके लिए मेरा दरवाजा खुला है इत्यादि कथा में सनातन परम्परा को जीवंत रखने का संकल्प भी लेने को कहा।वहीं मुख्य यजमान अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला ने डॉ श्याम सुंदर पाराशर का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं साधारण परिवार से संबंध रखता हूं आपकी कथा कराने का मेरा सामर्थ्य नहीं अपितु प्रभु की विशेष अनुकम्पा से यह पुनीत कार्य सकुशल संपन्न हुआ और ग्रामवासियों क्षेत्रवासियों का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर मुख्य यजमान अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला,राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर,प्रदेश मंत्री भाजपा आकांक्षा सोनकर,सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार शिव कुमार पाल,हाईकोर्ट बार पूर्व उपाध्यक्ष अजय मिश्रा,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शीतला प्रसाद गौड़,जगदेव चौरसिया तहसीलदार,मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ला,अपर शासकीय अधिवक्ता रत्नकांत शुक्ला,अधिवक्ता ऋतु राज पांडेय,मंडल मंत्री भीष्म नारायण त्रिपाठी,अधिवक्ता अमित ओझा,अधिवक्ता शीतला प्रसाद मिश्र,राजेश मिश्रा,आचार्य शरद पांडेय,राम जी पाण्डेय,बनवारी लाल पांडेय,राजेश शुक्ला,रमेश सिंह,अजीत मिश्रा,अनुराग द्विवेदी,विनोद तिवारी,सुरेंद्र शुक्ल,शिवशंकर मिश्रा, आदि भक्त हजारों संख्या में रहे।

Loading

Related posts