आरसीबी के विक्ट्री परेड के हुई इतने बड़ी चूक का कौन जिम्मेदार है, इसको लेकर जांच हो रही है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने बहुत बड़ा सवाल है कि अगर इसचूक में अगर आरसीबी टीम का नाम सामने आता है तो वो आगे क्या फैसला लेगा। बता दें कि, आईपीएल में जितनी फ्रेंचाइजी हैं वो सब कमर्शियल संस्थाओं के रूप में काम करती हैं, लेकिन उनकी भागीदारी बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट द्वारा नियंत्रित की जाती है और उन कॉन्ट्रैक्ट्स में पब्लिक सेफ्टी लेकर कई धाराएं शामिल होती हैं।
वहीं अगर जांचकर्ता आरसीबी के मैनेजमेंट को सीधा इस गंभीर लापरवाही से जोड़ते हैं तो बोर्ड को न्याय देने और लीग की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए आरसीबी के ऊपर बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी सकती है।
बता दें कि, मंगलवार 3 जून को आरसीबी के पंजाब को हराकर अपना पहला खिताब जीता। जिसके बाद पूरी टीम और बेंगलुरु के फैंस बहुत खुश थे। अगले दिन यानी 4 जून बुधवार को टीम बेंगलुरु पहुंची जहां वो अपने फैंस के साथ जीत का जश्न मनाने वाली थी। लेकिन ये जश्न का माहौल कुछ ही समय में मातम में बदल गया लाखों की भीड़ जमा होने की वजह से वहां अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों ने जान गंवा दी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]()
