प्रयागराज। शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में रोटरी प्रयागराज संगम ने सराहनीय पहल करते हुए प्राथमिक विद्यालय जिरात मतन बहादुरपुर में स्मार्ट क्लास की सौगात दी। 28 सितंबर 2026 को आयोजित स्मार्ट क्लास इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार यादव एवं स्थानीय नगर निगम पार्षद शिव नारायण यादव ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। अतिथियों ने रोटरी प्रयागराज संगम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थी विषयों को दृश्य एवं तकनीकी माध्यमों से अधिक सहजता और रुचि के साथ समझ सकेंगे।
इस अवसर पर रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेन्द्र सिंह, फर्स्ट लेडी वर्तिका सिंह, डॉ. गिरीश कुमार पांडेय, रोटेरियन अरविंद शुक्ला, रोटेरियन गीतिका अस्थाना एवं रोटेरियन अनुराग अस्थाना की गरिमामयी उपस्थिति रही।
![]()
