![]()
शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर के समय में परिवर्तन
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्थापित रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर आम जनता का मनोरंजन करने के साथ ही साथ भारतीय रेल के इतिहास के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धन करता है। आने वाले शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये आम जनता एवं बच्चों की सुविधा हेतु इसके खुलने एवं बन्द होने के समय में परिवर्तन किया गया है। रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर परिवर्तित समयानुसार 01 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुलेगा। इसमें प्रवेश हेतु टिकट बुकिंग का समय रात्रि 07.30 बजे तक रहेगा तथा गेट बन्द होने का समय रात्रि 08.00 बजे तक होगा। रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा पूर्व की भांति सोमवार के दिन बन्द रहेगा।
