शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट स्थित रिगल प्लाज़ा हुआ डी-सील

प्रयागराज। शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में स्थित रिगल प्लाज़ा को शुक्रवार सुबह डी-सील कर दिया गया। बताया गया कि पीडीए के सुपरवाइजर राम कौशल त्रिपाठी सुबह करीब 10 बजे रिगल प्लाज़ा पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्लाज़ा को डी-सील किया।
रिगल प्लाज़ा के डी-सील होने की खबर मिलते ही यहां कारोबार करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों में राहत का माहौल देखने को मिला। प्लाज़ा के सील रहने के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पीडीए की ओर से डी-सील की कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद अब प्लाज़ा में स्थित दुकानों के सामान्य रूप से खुलने और कारोबार शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। दुकानदारों ने डी-सील की कार्रवाई के बाद राहत जताई और उम्मीद व्यक्त की कि अब व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित होंगी।
गौरतलब है कि रिगल प्लाज़ा शाहगंज के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजार क्षेत्र में स्थित है, जहां बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़ी दुकानें एवं प्रतिष्ठान संचालित होते हैं। प्लाज़ा के दोबारा खुलने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।डी-सील की कार्रवाई के दौरान पीडीए के सुपरवाइजर राम कौशल त्रिपाठी की मौजूदगी रही।

Loading

Related posts