हरियाली तीज कार्यक्रम पर झूमा प्रयागराज, 100 से अधिक महिलाओं ने किया जमकर धमाल

जय त्रिवेणी जय प्रयाग के बैनर तले होटल स्टार रीजेंसी में सांस्कृतिक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

प्रयागराज। जय त्रिवेणी जय प्रयाग के तत्वावधान में बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित होटल स्टार रीजेंसी में हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर धमाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी पदाधिकारियों के परिचय के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने बड़ी उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पंद्रह विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में शिवानी केसरवानी प्रथम स्थान नृत्य, स्वेता पांडेय प्रथम स्थान हेयर स्टाइल, प्रतिमा भारद्वाज प्रथम स्थान क्विज प्रतियोगिता,मृणाली मिश्रा प्रथम स्थान कजरी गीत में शामिल थे। अनामिका चौधरी, पूर्व उपमहापौर एवं प्रांत संयोजक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (भारत सरकार) ने सभी प्रतिभागियों , विजेताओं एवं संयोजको को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और ढेर सारे उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि तीज-त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं। पूर्व महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी, पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी जिला चंदौली अनामिका चौधरी,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कविता यादव त्रिपाठी को सभी पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कजरी गीत, माता पार्वती और भगवान शिव से संबंधित भजन व लोकगीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय और मनोरंजक बना दिया। कार्यक्रम की संयोजक एवं पदाधिकारियों छाया पांडेय, रोशनी अग्रवाल,, अनुराधा त्रिपाठी,नीतू सिन्हा, नेहा शर्मा, कृतिका सिंह, स्वेता तिवारी, सहित अन्य सामाजिक महिलाओं ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Loading

Related posts