हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के अन्तर्गत आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को कार्यालय क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज मे तिरंगे के विकास की कहानी पर आधारित प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन सी0एल0 चौरसिया, निदेशक उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद उ0प्र0, अपर शिक्षा निदेशक (पत्राचार शिक्षा) किया गया तथा तिरंगे की भावना को नमन विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व बंदोबस्त अधिकारी श्री दयानन्द सिंह चौहान ने तिरंगे के विकास तथा स्वतंत्रता आन्दोलन में तिरंगा आजादी की पहचान विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती क्षमा द्विवेदी द्वारा देशभक्ति पर आधारित कविता पाठ भी किया गया। कार्यक्रम रवीन्द्र नाथ यादव, पत्राचार अधिकारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, पुस्तकालयाध्यक्ष जिला पुस्तकालय, डॉ0 कुलभूषण पटेल, फिरोज खान, भारत स्काउट, मनोविज्ञानशाला के शोधार्थी और पत्राचार संस्थान के प्रवक्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। हर घर तिरंगा अभियान-2026 (09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026) का समापन राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गायन के साथ हुआ।
![]()
