पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत ने महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता

गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, नई दिल्ली में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत ने महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता।

पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत एवं मध्य रेलवे की सुश्री मृण्मयी देशपांडे की जोड़ी ने तीसरे-चौथे स्थान के लिये हुये मुकाबले में उत्तर-मध्य रेलवे की सुश्री शिवानी सिंह एवं दक्षिण-मध्य रेलवे की सुश्री रश्मिता डोनेपुडी की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 15-12, 10-15, 15-9 से हराया।

सुश्री साक्षी गहलावत के शानदार प्रदर्शन पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सरंक्षक/नरसा श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा श्री अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा श्री अक्षय मिश्रा, बैडमिंटन/सचिव श्री मनोज मिश्र, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, बैडमिंटन/कोच श्री दिग्विजय नाथ यादव तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Loading

Related posts