प्रियांगी श्रीवास्तव ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया

स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई, जिसमें प्रयागराज की 6 वर्षीय खिलाड़ी प्रियांगी श्रीवास्तव ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रियांगी, ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी, प्रयागराज की खिलाड़ी हैं और उन्हें कोच कमल यादव ने प्रशिक्षित किया है। वे सेंट मैरीज इंटर कॉलेज की कक्षा1 की छात्रा हैं। उनके पिता प्रियम श्रीवास्तव और माता शिवांगी श्रीवास्तव हैं। प्रियांगी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन तथा क्षेत्रीय विधायक श्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पार्षद शिव कुमार , वरिष्ठ समाजसेवी राजीव मिश्रा सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

Loading

Related posts