![]()
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भगवत
प्रयागराज – उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रयागराज की ओर से शुक्रवार को भगवतपुर ब्लॉक, सदर प्रयागराज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी का जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटीकला टूल्सकिट योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा, महिलाएं और बेरोजगार अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनसे रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्षद झलवा व पार्षद पीपल गांव, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, सुनील कुमार,हिमांशु यादव, अभिषेक त्रिपाठी एवं महेश,राम लाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें |
