शाहजहांपुर: मीरानपुर कटरा में रामलीला मैदान गेट निर्माण शुरू

पूर्व विधायक मुन्ना भैया ने किया भूमिपूजन, कमेटी ने जताया हर्ष

मीरानपुर कटरा। श्रीरामलीला कमेटी मीरानपुर कटरा के तत्वावधान में कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शनिवार को विधिवत प्रारंभ हो गया। गेट के निर्माण से पहले भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भूमिपूजन पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह “मुन्ना भैया” ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। नए गेट के निर्माण से मैदान की भव्यता बढ़ेगी और आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं कटरा खुदागंज ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता “लल्ला भैया”, कमेटी उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद जोशी, मेला इंचार्ज पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, कमेटी कोषाध्यक्ष पूर्व सभासद विश्वनाथ त्रिपाठी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री आकाश कश्यप एवं मोहित शर्मा उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से रामलीला मैदान का विकास लगातार हो रहा है। कमेटी ने संकल्प लिया कि इस बार की रामलीला और भी भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Related posts