सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सामूहिक विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर द्वारा नारामऊ स्थित एसोसिएशन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सामूहिक विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोषागार कानपुर मंडल की अपर निदेशक श्रीमती यज्ञेश सिंह ने किया।
समारोह में कानपुर कलेक्ट्रेट के छह राजस्व निरीक्षकों, एक लेखपाल, ईएसआई के फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार कटियार तथा मेडिकल कॉलेज के प्रधान लिपिक इंद्रराज को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की स्मृति में पनकी पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष साहब दीन यादव एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सफेद चंदन का पौधा रोपित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि पेंशनर्स की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों पर पेंशनर्स से संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एल. गुलाबिया ने की।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, बेचेलाल कुशवाहा, अनूप कुमार एडवोकेट, चंद्रहास सिंह एडवोकेट, वी.एन. पाल, सुनील सुमन, अशोक कुमार पांडे, विमला मिश्रा, दीपा सोनकर, मंजू भारती, हरिकिशन सिंह, विनय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Loading

Related posts