यात्रियों की सुविधा हेतु एजेंट द्वारा प्लेटफॉर्म पर भ्रमण करते हुए यात्रियों को उनके स्थान पर ही एम-यू.टी.एस. के माध्यम से टिकट उपलब्ध कराये गये, जिससे यात्रियों को आसानी से टिकट प्राप्त हो सके तथा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। यह पहल पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार गोविन्दपुर दुगौली हाल्ट स्टेशन पर लागू की गई है। भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को सुगम एवं आधुनिक टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सावन माह में वाराणसी मंडल से होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अन्य यात्री यात्रा करते हैं। उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा टिकटिंग व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने तथा यात्री सेवाओं में निरंतर वृद्धि करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल से छोटे हाल्ट स्टेशनों पर भी यात्रियों को त्वरित एवं सुविधाजनक टिकटिंग सेवा उपलब्ध होगी तथा उन्हें टिकट के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।
![]()
