रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दतौली गांव के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।इसी बीच हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार सत्यम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह दोनों बाइकों की तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी
भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम...
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे में पहली बार: कानपुर लोको शेड ने ट्रेन के इंजन को नमी और बारिश से बचाने के लिए लगाया खास ‘डीह्यूमिडिफायर’
भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे) अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड (ELS), कानपुर ने रेलवे...