भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलना पक्का, जनता हमारे साथ -शेर जंग सिंह यादव

सरेनी रायबरेली। रायबरेली जनपद के सरेनी विधानसभा 182 में टिकट को लेकर प्रत्याशियों एवं जनमानस में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लालगंज के माने जाने हरि प्रताप पैलेस में वरिष्ठ भाजपा नेता शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरेनी विधानसभा 182 में भारतीय जनता पार्टी सरेनी विधानसभा का ही एक चेहरा 2027 के चुनाव में उतारना चाहती है। और वह चेहरा शेर जंग सिंह यादव के रूप में जनमानस के सामने आएगा। सिंह यादव ने कहा कि पार्टी समीकरण को आधार मानकर प्रत्याशी को मैदान में उतारती है और उसी समीकरण पर मैं दावा करता हूं कि आगामी भावीं विधायक का उम्मीदवार रहूंगा। हमारे ऊपर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद है। पत्रकार बंधुओ के पूछने पर सिंह यादव ने बताया कि हम सरेनी विधानसभा 182 की जनता के समक्ष बिजली, शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य एवं किसान भाइयों के मुद्दों की समस्याओं लेकर ही अपनी विधानसभा में कार्य करूंगा। हम विधायक बनकर नहीं जनता विधायक बनकर सरेनी विधानसभा में कार्य करेगी। प्रेस वार्ता में जनता से संबंधित समस्याओं को सिंह यादव को अवगत कराया गया तो सिंह यादव ने कहा की जनता का जन प्रतिनिधि अपने कोष से चाहे तो संबंधित समस्याओं का समाधान करा सकता है। अल्पसंख्यक, पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग का जनमानस हमारी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसी समीकरण के आधार पर शेर जंग सिंह यादव को सरेनी विधानसभा 182 का भाजपा का टिकट मिलना तय , जनता का भरोसा मेरे साथ है।

Loading

Related posts