‘स्वच्छ रेलगाड़ी’ अभियान के अंतर्गत ट्रेनों में की गयी गहन साफ-सफाई

प्रयागराज मंडल में आज दिनांक 06.10.2025 को ‘स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान’ के दूसरे दिन ट्रेनों की गहन सफाई की गई। यह अभियान 05 एवं 06 अक्टूबर को पूरे मंडल में विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है।
भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवधि में मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों, रेलगाड़ियों, रेलवे कॉलोनियों एवं परिसरों में व्यापक स्तर पर सफाई एवं स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं।
“स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाना है” इस लक्ष्य के साथ आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों में गहन सफाई कार्य किया गया।
• मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19603 दौराई–गोड्डा एक्सप्रेस एवं 15657 दिल्ली जंक्शन–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल की विशेष सफाई की गई।
• टूंडला जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12312 कालका–हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस की धुलाई एवं कोच क्लीनिंग की गई।
• इटावा जंक्शन पर मालगाड़ियों की सफाई एवं डस्ट रिमूवल कार्य किया गया।
• वहीं प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, अलीगढ़ जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर भी ट्रेनों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेनों के कोच, शौचालय, दरवाजे, खिड़कियाँ, फर्श एवं पेंट्री कार की गहन सफाई की तथा अपशिष्ट सामग्री का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित किया। यात्रियों से भी स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया।
प्रयागराज मंडल के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान को सतत् बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Loading

Related posts