हंडिया में जीएसटी रिफार्म विधानसभा सम्मेलन आयोजित

हंडिया। सोमवार को पीजी कॉलेज हंडिया में जीएसटी रिफार्म विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गंगापार उत्तर मौर्या तथा मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 बी के सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा गंगापार उत्तर मौर्या ने नरेन्द्र मोदी द्वारा घटाई गई जीएसटी से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि जीएसटी की दर कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत दी है आम आदमी को इससे लाभ होगा। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 बी के सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के आम लोगों की चिंता है जीएसटी घटाकर मोदी ने एक देश एक बाजार का सपना साकार किया है दूध पनीर टूथपेस्ट शैंपू साबुन साईकिल सस्ती होगी जिससे कम आय वालों को राहत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री हरिभूषण सिंह, जिला मंत्री महेश पांडेय,संतोष शुक्ला, डॉ क्रांति तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राकेश बिंद, प्रभाकर द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे

Loading

Related posts