निरीक्षण के दौरान घाट पर उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता के मानकों को लेकर उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सावन के महीने में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को यहाँ किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी श्रद्धालु अत्यंत सुगमता से गंगा स्नान कर सकें और पवित्र जल भरकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सकें, इसके लिए घाट पर हर समय उत्तम सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के मौके पर मेला प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ प्रभारी सैनिटेशन डॉ. आनंद कुमार सिंह, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हरेंद्र प्रसाद, विजय प्रकाश, पर्वत राज उपस्थित रहे। इसके साथ ही सुपरवाइजर आशुतोष त्रिपाठी, लवकुश शुक्ला, अजय कुमार शुक्ला एवं भारी संख्या में स्वच्छता मित्र व अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित थे।
![]()
