राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद मे देश के प्रबुद्धजन की वैचारिक भागीदारी ३० जुलाई को

प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज की ओर से कथा-सम्राट् प्रेमचन्द के जन्म-दिनांक (३१ जुलाई) की पूर्व-संध्या मे ‘प्रेमचन्दकथा- लेखन की प्रासंगिकता’ विषय पर बलिया और प्रयागराज से एकसाथ राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन होगा।
आयोजक, व्याकरणवेत्ता एवं भाषाविज्ञानी आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय के सूचनानुसार, आयोजन मे डॉ० घनश्याम भारती (प्राचार्य– शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा, सागर (म० प्र०), प्रो० प्रकाश चिकुर्डेकर
(प्राचार्य– श्रीमती चम्पाबेन बालचन्द शाह महिला महाविद्यालय, सांगली (महाराष्ट्र), प्रो० जैनेन्द्रकुमार पाण्डेय (आचार्य– हिन्दी-विभाग, श्री मुरली मनोहर टाउन पी० जी० कॉलेज, बलिया (उ० प्र०), नेहा गुप्ता (कार्यक्रम-प्रमुख एवं सहायक निदेशक (कार्यक्रम), आकाशवाणी, प्रयागराज (उ० प्र०), प्रो० श्रीपति कुमार यादव (हिन्दी-विभागाध्यक्ष
सतीश चन्द्र कॉलेज, बलिया (उ० प्र०), आशा राठौर(प्राध्यापक– हिन्दी-विभाग
श्री राघवेन्द्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय, हटा, दमोह (म० प्र०), वन्दना राठौर (कैज़ुअल कम्पीयर, आकाशवाणी, प्रयागराज (उ० प्र०) तथा आरती जायसवाल(साहित्यकार, रायबरेली (उ० प्र०) की वैचारिक सहभागिता रहेगी।

Loading

Related posts