![]()
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ओम नमः शिवाय अखंड संकीर्तन 11 लाख 51 हजार जाप शनिदेव धाम प्रयागराज पर शुरू हुआ
शनि देव धाम सिद्ध पीठ ट्रस्ट शनि देव मंदिर शिवरतन का पुरवा बिजलीपुर प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिवाय नमस्तुभ्यं एवं ओम नमः शिवाय का अखंड संकीर्तन जिसका संकल्प 11 लाख 51000 जाप एवं प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग पूजन रुद्राभिषेक संपन्न होगा जो की गुरु पूर्णिमा से अनवरत श्रावण मास की पूर्णिमा तक संपन्न होगा और अखंड संकीर्तन चलता रहेगा सायं काल प्रतिदिन मंदिर परिसर पर पूरी सब्जी का भंडारा भी संपन्न होगा परिसर स्थित देवाधिदेव महादेव भगवान शिव श्री धर्मेश्वर महादेव भगवान श्री नर्वदेश्वर महादेव भगवान श्री बटेश्वर महादेव भगवान श्री श्याम बाबा खाटू श्याम भगवान श्री लक्ष्मी नारायण भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी सरकार न्याय के देवता शनि देव महाराज श्री काल भैरव सरकार देव वृक्ष पारिजात वट वृक्ष पर पूजन एवं संकल्प करते हुए अखंड संकीर्तन प्रारंभ हुआ अखंड संकीर्तन वट वृक्ष के नीचे संपन्न होगा संजय तिवारी अध्यक्ष ने बताया कि श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ओम नमः शिवाय अखंड संकीर्तन के संकल्प के समय मुख्य रूप से आचार्य पंडित सोनू मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा और संकल्प करवाते हुए पंडित मनोज तिवारी जी कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा पूजन और संकल्प लिया गया इस अवसर पर पंडित सोनू मिश्रा मनोज तिवारी संजय तिवारी अध्यक्ष शिवदीप तिवारी कुलदीप तिवारी रामराज पटेल बोधी लाल प्रजापति दिनेश तिवारी संतोष शुक्ला अजय पांडे हर्षित तिवारी आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे 11 लाख 51 000 नाम संकीर्तन से श्रद्धालुओं भक्तों में खुशी की लहर है बहुत ही प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं सबका बहुत ही सेवा भाव से सहयोग मिल रहा है
