दिनांक 06.10.2025 को देर रात्रि मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, श्री अमरीश राय; मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, पंकज रजक; टिकट निरीक्षक, उत्तम कुमार एवं टिकट निरीक्षक राजेश कुशवाह के सुपरविजन में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12428, 12802, 22450, 20802, 12582 एवं 15657 में औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उक्त गाड़ियों में 400 किलोग्राम बिना बुक किया हुआ माल पकड़ा गया । इस बिना बुक किए माल पर 8,770/- रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें | रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है |
![]()
