नैनी में 12 वर्षीय बालक की हत्या, झाड़ी में फेंकी लाश, शरीर पर चोटों के निशान मिले

प्रयागराज। नैनी इलाके में महेवा पूरब पट्टी के नई बस्ती से गायब 12 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव स्थित विद्यापीठ इंटर कालेज की खाली जमीन पर झाड़ी में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले उसे पीटा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। खबर पाकर पुलिस अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक के घर वालों ने अभी किसी पर संदेह…

Loading

Read More

नाना के अंत्येष्टि में आया युवक गंगा में डूबा, सीढ़ियों से फिसल गया था, गोताखोर तलाश रहे

प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर स्थित गंगा के राजघाट पर शनिवार दोपहर हादसा हो गया। यहां नाना के अंतिम संस्कार में आए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका पैर फिसल गया था, जिससे गहरे पानी में चला गया था। उसकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं। बजहा बीट वार्ड निवासी राम लखन गौतम का 22 वर्षीय बेटा अजय गौतम शनिवार को दिन में लगभग तीन बजे अपने नाना रामदीन गौतम निवासी रामपुर गडौंली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानिकपुर के राजघाट गंगा तट पर…

Loading

Read More

दाखिले में देरी-माफी बिना अपील पर विचार व निर्णय अनुचित- हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि जब तक अपील दाखिल करने में हुए विलंब को क्षमा नहीं किया जाता, अपील कानूनी रूप से अस्तित्व में नहीं आती है और न्यायालय के पास इसे गुण-दोष के आधार पर सुनने या निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की एकल पीठ ने इस टिप्पणी के साथ वाराणसी के दीनानाथ सिंह व अन्य की याचिका स्वीकार कर ली है तथा अपर आयुक्त, न्यायिक (द्वितीय), वाराणसी मंडल का वह आदेश रद कर दिया है जिसे…

Loading

Read More

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर -69 का आगाज

उत्तर प्रदेश निदेशालय अंतर्गत शिविर में 50 कैडेट्स ले रहे एसएसबी इंटरव्यू की विशेष प्रशिक्षण नवाबगंज, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश निदेशालय अंतर्गत चयनित 50 कैडेट्स रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज अटरामपुर प्रयागराज में प्रयागराज ग्रुप अन्तर्गत 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज द्वारा आयोजित सी.ए.टी.सी.- 69 में विशेष प्रशिक्षण प्रयागराज ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यू एस कांदिल के मार्गदर्शन में ले रहे हैं जिसमें कैडेटों को ग्रुप कमांडर द्वारा बताया गया कि एसएसबी इंटरव्यू चयन प्रक्रिया पाँच दिन तक चलने वाली एक प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, मानसिक योग्यता और शारीरिक…

Loading

Read More

नवागत सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव वरुण कुमार ने सम्हाला चार्ज

सोरांव। देश विदेश में प्रयागराज पुलिस का गौरव बढ़ाने वाले प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के सम्राज्य को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज तर्रार ईमानदार पुलिस अधिकारी एसीपी वरुण कुमार ने सोरांव सर्किल का चार्ज सम्हाल लिया गौरतलब है कि एसीपी वरुण कुमार ने नागपुर में आयोजित आल इंडिया पुलिस गेम्स 2024 में रजत पदक जीतकर पूरे देश उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया और अमेरिका में आयोजित वर्ड पुलिस फायर गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के रनिंग और शूटिंग इवेंट में सिल्वर…

Loading

Read More

जिला पूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को कोटेदारों ने दिया पत्र

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज द्वारा जिला पूर्तिअधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रयागराज से मिलकर अपनी मांगों को लेकर एक पत्र देकर कोटेदारों की समस्याओं से अवगत कराया गया।जिसका नेतृत्व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज ने किया ।उन्होंने अधिकारियों से अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराए जाने का अनुरोध किया। जिला खाद विपणन अधिकारी श्री कृष्णा यादव व जिला पूर्तिअधिकारी के अनुपस्थिति में ए आर ओ संजय कुमार यादव को दिया गया उन्होंने आश्वासन दिया कि…

Loading

Read More

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मृतक अमन सोनी के परिजनों से की मुलाकात

मऊआइमा।भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के निर्देश पर एक भाजपा प्रतिनिधि मंडल ग्राम सभा गनीपुर पहुंचकर मृतक अमन सोनी के परिजनों को राहत सामग्री दी साथ ही मृतक के परिजनों को विश्वाश दिलाया कि निर्मला पासवान जिला अध्यक्ष गंगापार भाजपा द्वारा मृतक के परिवार को कृषि योग्य भूमि एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनके प्रयास से अमन के परिजनों को कृषि योग्य भूमि व मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाई जाएगी।इस अवसर पर जिला जिला उपाध्यक्ष…

Loading

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराये जाने के दिए निर्देश प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, शस्त्र लाइसेंन्स के रेनुवल, पेंशन संबंधी प्रकरण, सड़क चौड़ीकरण, गाड़ियों की अवैध पार्किंग, बाउंड्रीवाल सहित अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को…

Loading

Read More

जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और विकास भवन में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेेते हुए विकास भवन में स्थित सभी कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाये जाने एवं विकास भवन में आने वाले लोगो की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारित करने एवं उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कृषि…

Loading

Read More

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों संग लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रयागराज | इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन केंद्र द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं विज्ञान और समाज केंद्र, अंतःविषय अध्ययन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय संकट पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन…

Loading

Read More