![]()
लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार मौन
लालापुर, प्रयागराज। विद्दुत उपकेंद्र लालापुर से मिलने वाली बिजली कब गुल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। लगातार बिजली कटौती से जहां उपभोक्ता परेशान, वहीं जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। बिजली विभाग के लापरवाही के कारण लालापुर क्षेत्र के सैकड़ों गांव लगातार अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं और बिजली विभाग लालापुर का कोई भी कर्मचारी उपभोक्ताओं को सही ठंग से जवाब भी नहीं देते। लालापुर विद्दुत उपकेंद्र से निकलने वाली बिजली क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को रोशन करती है लेकिन जेई शिवधर यादव के ढुलमुल रवैये के कारण उपभोक्ताओं को न के बराबर बिजली मिल रही है…..जिससे क्षेत्र के विद्दुत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त होता जा रहा है।जब बिजली कर्मचारियों से उपभोक्ताओं द्वारा बिजली संबंधित जानकारी के बारे में बात की जाती है तो केवल एक ही रटा रटाया जवाब मिलता है ‘बिजली फाल्ट है’ कब आएगी कोई जानकारी नहीं है। लालापुर विद्दुत उपकेंद्र में बिजली विभाग द्वारा कई कर्मचारी नियुक्त किये गए हैं जो समय विद्दुत आपूर्ति बहाल कर सकें, लेकिन एक दो कर्मचारियों को छोड़कर कोई भी सही ढंग से काम नहीं करता है, जिससे क्षेत्र के समस्त विद्दुत उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।अगर हल्की बारिश या फिर तेज हवाओं के आ जाने बिजली व्यवस्था कई घण्टो के लिए चरमरा जाती है, जिससे ग्रामीणों के सामने भारी संकट आ जाता है। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा मौजूदा सरकार को भुगतना पड़ेगा……।
