पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

गोरखपुर, 04 अक्टूबर, 2025ः भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के चौथें दिन 04 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, कार्यालयों, प्रतीक्षालयों तथा प्लेटफार्मों की विशेष साफ-सफाई की गई। यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के अन्तर्गत लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सफाई से सम्बन्धित उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित की गई। यात्रियों एवं कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा इसके उपयोग से होने बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। स्टेशन पर उपलब्ध डस्टबिन की सफाई की गई और सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्कीकरण हेतु अलग-अलग कलर के डस्टबिन का प्रावधान किया गया। प्रमुख स्टेशनों पर लगे बोतल क्रशर मशीन कार्यरत है या नही इसकी जाँच की गई एवं यात्रियों को इसका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। स्टेशनों पर प्रतीक्षालय, प्रसाधन, प्लेटफार्मों, वाटर बूथ एवं डेªन की सफाई की गई।

वाराणसी मंडल के आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बेलथरा रोड, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग एवं सीवान स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त स्टेशन बनाने हेतु यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। अनुबंधकर्मियों एवं रेलकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर नालियों एवं प्रसाधनों की सफाई की गई। इस अभियान में लगभग 200 स्वच्छताकर्मियों ने श्रमदान किया। स्टेशनों पर स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत के पोस्टर, बैनर तथा स्वच्छता स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकालकर प्रतीक्षालयों, कार्यालयों तथा चिन्हित स्थानों की सफाई की गई।

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों के साथ वाजपुर, पंतनगर, किच्छा, गुलरभोज, रावतपुर, कल्यानपुर, फतेहगढ़, कन्नौज आदि सभी छोटे स्टेशनों पर सफाई की गई एवं सफाई से सम्बन्धित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई तथा मशीनों की जाँच गई। यात्रियों एवं कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं के रख-रखाव के बारे जागरूक किया गया। स्टेशनों पर उपलब्ध सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्कीकरण हेतु अलग-अलग कलर के डस्टबिन का प्रावधान किया गया तथा यात्रियों को कूड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने हेतु प्रेरित किया गया। प्रमुख स्टेशनों पर लगे बोतल क्रशर मशीनों की जाँच की गई एवं यात्रियों को इसका उपयोग तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।

Loading

Related posts