उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में आपदा प्रबंधन और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक रेल ‘वॉर रूम’ की स्थापना की गई है। महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने इस नये ‘वॉर रूम’ का उद्घाटन किया। यह वॉर रूम नवीनतम संचार तकनीक से सुसज्जित है और 24×7 सक्रिय रहेगा। किसी भी रेल दुर्घटना या असाधारण परिस्थिति, जैसे कि डिरेलमेंट अथवा अन्य आपात घटनाओं की स्थिति में यह वॉर रूम सीधे दुर्घटना स्थल से लाइव फीड प्राप्त करने में सक्षम है। इससे न केवल स्थिति का…
![]()
