ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सरोज ने अपने जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया

प्रयागराज के कौड़िहार स्थित राजकीय दिव्यांग विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सरोज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन को दिव्यांग बच्चों के साथ मनाने का फैसला किया और स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ अपना विशेष दिन बिताया।

ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सरोज के साथ धीरू पासी, आशीष पासी, अंकीत पासवान, संदीप यादव और जयकरण पासी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को भोजन करवाया और फल वितरित किए। बच्चों ने ब्लॉक प्रमुख और उनके साथ आए अतिथियों का अभिवादन किया और उनका आभार व्यक्त किया।

स्कूल के कर्मचारियों ने भी ब्लॉक प्रमुख और उनके साथ आए अतिथियों का स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सरोज ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को हम सभी का सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है।

ब्लॉक प्रमुख ने आगे कहा कि हमें इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने ब्लॉक प्रमुख और उनके साथ आए अतिथियों का धन्यवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Related posts