वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में प्रयागराज मंडल में प्रयागराज जंक्शन एवं अलीगढ़ जंक्शन पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र यात्रियों एवं जनता को सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं एवं मिर्ज़ापुर स्टेशन पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू करने की करी योजना प्रगति पर है । रेलवे प्रशासन द्वारा तेजी से बिकने वाले जन औषधि उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनकी नियमित निगरानी की जाती है । यह केंद्र न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि समाज की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम भी है । हम यात्रियों और स्थानीय समुदाय को सर्वोत्तम संभव सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । यह केंद्र आम जनता को सस्ती और बेहतर दवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाएगा ।
![]()
