उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाड़ा दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक उत्तर मध्य रेलवे के सभी मंडलों, कारखानों, यूनिटों एवं कार्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अनिल कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में, रेलगांव कॉलोनी, सूबेदारगंज (प्रयागराज) में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक…
![]()
