सपा महानगर कार्यालय पर झांसी खण्ड स्नातक चुनाव व संगठन स्तर की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले झांसी खण्ड स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी को ओर से प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव की जीत सुनिश्चित करने को लेकर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करने के साथ संगठन स्तर पर समस्त महानगर पदाधिकारियों ,बूथ व सेक्टर प्रभारीयों को ज़िम्मेदारी सौंपीं गई।श्री इफ्तेखार ने कहा महानगर कमेटी का एक एक कार्यकर्ता स्नातक मतदाताओं के संपर्क में है।और सभी कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है की वह एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव को विधान परिषद भेज कर भाजपा को शिकस्त दें। रवीन्द्र यादव ने संचालन करते हुए कहा विधान परिषद सीट से जीत का जो आग़ाज़ होने जा रहा है वह दो हज़ार सत्ताईस के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश से बेदखल करने के बाद ही थमेगा। समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ मिलकर योगी सरकार का अंत करेगी।बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।बैठक में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव,डॉ मान सिंह यादव,संदीप यादव,शशांक त्रिपाठी, मृत्युंजय पाण्डेय,महबूब उस्मानी, मोहम्मद शारिक़,हरीशचंद्र श्रीवास्तव,महेंद्र निषाद, संतोष यादव,राजेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद युसूफ अंसारी,शशिभूषण पाण्डेय,मोहम्मद गौस,शुएब खां,मशहद अली खां,रमाकांत पटेल,नेपाल सिंह पटेल, सैय्यद मोहम्मद हामिद,नन्द लाल नंदा निषाद,पंकज साहू,सविता कैथवास, आरती पाल,चंचल पासी,राजेश कुमार सोनकर,फैज़ी इशरत,श्यामू यादव,चौधरी देवीलाल,आसिफ हुसैन,ताहिर उमर, बलवंत यादव,ज़फ़र अहमद,लाल चन्द्र कुशवाहा, तारिक अनवर अंसारी,अंकित पटेल,दिलीप कुमार प्रजापति,अमन यादव,नीरज पासी,मनोज यादव,राजू प्रजापति, दिलीप सोनी,सचिन यादव, खुर्शीद अहमद,मेहेरबान सिंह,चांद बाबू,राम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Related posts