अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम आज, विकास भवन का सरस केंद्र हुआ आरक्षित’

 

प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आज 27 सितंबर 2026 को विकास भवन स्थित सरस केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रयागराज एसोसिएशन ऑफ द डेफ द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिला प्रशासन का सहयोग शामिल है।पहले इस कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर 2026 को किया जाना तय हुआ था। हालांकि, प्रयागराज एसोसिएशन ऑफ द डेफ के अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल के अनुरोध पर कार्यक्रम की तिथि को संशोधित कर 27 सितंबर किया गया।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्री अशोक कुमार गौतम ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर आज के कार्यक्रम के लिए सरस केंद्र को आरक्षित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मूक-बधिर समाज के अधिकारों, उनकी भाषा (सांकेतिक भाषा) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Loading

Related posts