जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों हेतु ‘दक्ष’ मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत समूह कार्य एवं प्रस्तुतीकरण गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाचार्यों में विद्यालय की वास्तविक समस्याओं की पहचान, उनके कारणों का विश्लेषण तथा प्रभावी समाधान एवं कार्ययोजना विकसित करने की क्षमता का संवर्धन करना रहा।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स श्री वीरभद्र प्रताप एवं श्री मोहम्मद रफी के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्यों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर विद्यालय स्तर पर अनुभव की जाने वाली प्रमुख एवं…
![]()
