प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पखवाड़े में मुविवि में चलाया सफाई अभियान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सरस्वती परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव पखवाड़ा (17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, प्रभारी, कुलसचिव, आचार्य, सह-आचार्य, सहायक आचार्य, परामर्शदाता, शोध छात्र एवं कर्मचारियों ने सरस्वती परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में सभी ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। तदुपरांत स्वच्छ भारत एवं विकसित भारत…

Loading

Read More

केन्द्रीय कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में 80 निरूद्व बन्दियों को चश्मे वितरित

प्रयागराज। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार केन्द्रीय कारागार, नैनी, प्रयागराज में रोटरी, इलाहाबाद के सहयोग से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम, की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर 80 निरूद्व बन्दियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये। पूर्व मे आयोजित यूनाईटेड गु्रुप आफ इन्सटीट्यूट की मेडिकल टीम के सहयोग से आयोजित चिकित्सीय शिविर में समस्त बन्दियों के आखो का परीक्षण कर 80 बन्दियों को चश्मे हेतु चिन्हित किया गया था, जिन्हे आज विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित…

Loading

Read More

नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का पयर्टन अधिकारी ने किया उद्घाटन

प्रदर्शनी में महिलाओं के अधिकारों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को किया गया प्रदर्शित प्रयागराज। मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अन्तर्गत बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपराजिता सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया। तत्पश्चात उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। पर्यटन अधिकारी द्वारा महिलाओं के अधिकारों तथा उनकी शिक्षा और सरकार द्वारा किये गये उपायों पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया। प्रदर्शित महत्वपूर्ण…

Loading

Read More

डायट प्रयागराज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सत्र का हर्षोल्लासपूर्ण शुभारंभ-

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज में प्राचार्य एवं उपशिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में बैच 2024 के प्रशिक्षुओं के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण और हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित इस विशेष अवसर पर सभी प्रशिक्षु पूरे उत्साह और उमंग के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट ध्वज रोहण से हुई, जिसने प्रशिक्षण वातावरण में अनुशासन और प्रेरणा की ऊर्जा भर दी। इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का संचालन अनुभवी स्काउट मास्टर्स – श्रीमती गायत्री यादव, श्री मनोज…

Loading

Read More

मीना मंच” जन्मदिवस कार्यक्रम सरसेंडी में संपन्न

बारा, प्रयागराज। विकास खंड जसरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसेंडी में बुधवार को मीना मंच समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी ने मीना मंच के तहत चयनित बालिकाओं से केक कटवाकर जन्मदिन मनवाया। सरोज सिंह यादव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार नारीशक्ति के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति एवं मीना मंच के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी बच्चों नारीशक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में ज्योति, खुशी, मुस्कान, नव्या, अंतिमा, रोहिणी, आरती सहित दर्जनों बच्चियों में प्रतिभाग…

Loading

Read More

‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत टूंडला चिकित्सालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

उपमंडलीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे टूंडला ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल, आगरा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उपमंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार व मण्डल चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कौशिकी सिंह ने अपना रक्तदान करके “रक्तदान शिविर” का शुभारंभ किया । अस्पताल के डॉक्टर, चीफ मैट्रन व कर्मचारियों नेसहित रेलवे के आँय कर्मचारियों ने भी रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में रेलवे कर्मचारियों ने बढचढ कर सहयोग दिया इस शिविर में 60 लोगो…

Loading

Read More

केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान” का आयोजन

केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव कुमार हन्डू के नेतृत्व में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान” का आयोजन किया गया l इसमे दिनांक 23 सितम्बर 2025 को महिलाओं में स्तन कैंसर तथा सरिकल कैंसर की स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग विषय पर बताया कि एचपीवी टीकाकरण, और वीआईए (Visual Inspection with Acetic Acid) जैसी लागत प्रभावी जांच विधियों का उपयोग कर, बिना…

Loading

Read More

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत रेल अस्पताल कानपुर में कैंसर जागरूकता पर सेमिनार आयोजित

आज दिनांक 23 सितंबर, 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत को सब-डिविजनल रेलवे अस्पताल, कानपुर में कैंसर जागरूकता के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया । इस सेमिनार का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों तथा उनके परिवारजनों को कैंसर, विशेषकर स्तन कैंसर के बारे में जागरूक करना एवं निवारक उपायों की जानकारी देना था । सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कैंसर के कारणों, लक्षणों, शीघ्र निदान के महत्व और आधुनिक उपचार विकल्पों पर विस्तृत प्रकाश डाला । उन्होंने जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव, नियमित जांच…

Loading

Read More

महाप्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की चल वैजयंती का प्रथम पुरस्कार

महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्‍य संरक्षा अधिकारी श्री जे.सी.एस. बोरा के प्रयासों के फलस्‍वरूप उत्‍तर मध्‍य रेलवे राजभाषा के प्रयोग प्रसार के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियाँ हासिल कर रही है। नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, इलाहाबाद द्वारा प्रयागराज नगर स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में हिंदी में सर्वोत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महाप्रबंधक कार्यालय, उत्‍तर मध्‍य रेलवे को प्रथम पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। उत्‍तर मध्‍य रेलवे की ओर से यह पुरस्‍कार श्री जे.सी.एस. बोरा, मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं…

Loading

Read More

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर प्रयागराज में विशेष कार्यक्रम, 240 श्रवण दिव्यांगजन हुए शामिल

प्रयागराज एसोसियेशन ऑफ द डेफ, प्रयागराज द्वारा आज विकास भवन परिसर स्थित सरस केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 240 श्रवण दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बधिर एवं कम सुनने वाले व्यक्तियों के मानवाधिकारों एवं भाषाई विविधता को बढ़ावा देना, सांकेतिक भाषाओं की मान्यता और सम्मान सुनिश्चित करना तथा समावेशी शिक्षा और समाज के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उप…

Loading

Read More