गोरखपुर, 05 अक्टूबर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 05 अक्टूबर, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस एवं प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों से जनसंवाद किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री रवीश कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने गोरखपुर जं. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर…
![]()
