अपनाएं प्याज का ये ट्रिक
भले ही आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगे कि प्याज का और जले बर्तनों का क्या कनेक्शन है। अगर आप जले पैन को आसानी से साफ करना चाहती हैं, तो सबसे पहले प्याज को छील लें। फिर उसको मोटा या बारीक जैसा भी आप चाहें, काट लें। फिर जले पैन या बर्तन में पानी डाल दें और गर्म करने के लिए रख दें।
अब गर्म पानी में प्याज के कटे हुए टुकड़ों और छिलकों को डाल दें। आप चाहें तो इस पानी में एक या दो चम्मच व्हाइट विनेगर भी डाल सकती हैं। अब इस पानी को 5-7 मिनट के लिए उबलने दें। जब पानी उबलकर आधा या कम हो जाए, तो छिलके और प्याज को बाहर निकालें। अब पैन या बर्तन को साबुन या फिर पानी से धो लें।
प्याज का पेस्ट
प्याज की पेस्ट भी जला पैन या बर्तन साफ करने में आपकी सहायता कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले प्याज का पेस्ट बना लें। फिर एक टूथब्रश या फोम स्क्रब की मदद से जले पैन या बर्तन पर अच्छे से लगाएं। अब इन पेस्ट को 1-2 घंटे के लिए बर्तन पर लगा रहने दें। वहीं समय पूरा होने के बाद बर्तन को गुनगुने पानी से धो लें।
प्याज और विनेगर
क्लीनिंग को असरदार बनाने के लिए आप प्याज की पेस्ट में व्हाइट विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए प्याज के पेस्ट में एक से डेढ़ चम्मच व्हाइट विनेगर डालकर मिक्स करें। अब इससे जले बर्तन या पैन की सफाई करें।
प्याज और बेकिंग सोडा
प्याज के पेस्ट में बेकिंग सोडा डालकर जला पैन या बर्तन साफ कर सकते हैं। बेकिंग सोडा घर की सफाई में कई तरह से मदद करता है।
![]()
