शिक्षकों के संपूर्ण प्रशिक्षण में सक्रिय पुस्तकालय पर परिचर्चा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप के निर्देशन में गतिमान शिक्षकों के सम्पूर्ण प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस पर विद्यालयों में पुस्तकालय की महत्ता पर गतिविधि आधारित परिचर्चा हुई। पुस्तकालय न केवल छात्रों के लिए ज्ञान का भंडार है,बल्कि यह उनके बौद्धिक विकास,संवाद,सम्प्रेषण,शोध और परिकल्पना को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पुस्तकालय एक ऐसा स्थान है जहाँ छात्र विभिन्न विषयों पर अद्यतित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।शिक्षको को भी छात्रों के लिए प्रभावी शिक्षण सामग्री विकसित करने में मदद मिलती हैं।सम्पूर्ण प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता के रूप में डायट प्रयागराज के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी,प्रसून सिंह,पंकज कुमार यादव,वीरभद्र प्रताप सिंह,शालिग्राम त्रिपाठी, विपिन कुमार,अखिलेश सिंह,पंकज कुमार ओझा,निधि मिश्रा एवं वर्तिका कुशवाहा ने प्रशिक्षणार्थियों के शंकाओं का सहज व रुचिकर समाधान किया।

Loading

Related posts