पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्ता रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और नॉर्थ जोन की टीम के 6 विकेट 308 रन पर गिरा गए। हालांकि, 75.2 ओवर का खेल ही पहले दिन हुआ। नॉर्थ जोन के कई बल्लेबाजों की शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। नॉर्थ जोन के लिए सबसे ज्यादा रन आयुष बदोनी ने बनाए, जिन्होंने 60 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। 47 रन निशांत सिंधू ने बनाए। 42 रन कन्हैया बधावन बनाकर नाबाद हैं। 39 रन यश धुल और 30 रन अंकित कुमार ने बनाए।
लंबे समय बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में कमबैक करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दलीप ट्रॉफी के पहले दिन फीके नजर आए। एक सफलता ही उनकी मिली। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि उन्होंने 17 ओवर गेंदबाजी की। ईस्ट जोन के लिए मनीषी ने तीन विकेट अब तक निकाले हैं।
![]()
