महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के दस दिवसीय समर हॉबी क्लास में सीखी गई कलाओं के प्रदर्शन के साथ समर कैंप समाप्त

महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में बच्चों के मनपसंद एवं रोचक गतिविधियों के आधार पर कक्षा 1 से 9 तक के बच्चों के लिए 21 से 31 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया।
समर कैंप में बच्चों के मनपसंद और रोचक समर हॉबी क्लास कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए प्रात: 8:30 से 9:30 और कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए 9:30 से 10:30 बजे तक समयानुसार आयोजित की जा रही थी। 10 दिवसीय चलने वाले समर कैंप के दौरान बच्चों ने अनेक हुनर एवं अनोखी कलाएं सीखी। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने गमले की रंगाई और उसकी सजावट , विभिन्न आर्टिकल वाले कोलाज़ बनाना, जादुई रंग भरना ,पेंसिल, टॉप, कैप आदि को सजाना, नृत्य और संगीत की कक्षाओं में इंग्लिश और हिंदी के अनेक गीत, सरगम अलंकार तथा श्रीकृष्ण के अनेक भजन सीखे । वहीं कक्षा 6 से 9 के बच्चों ने म्युरल पेंटिंग (भित्ति चित्र), कैनवास पेंटिंग ,मिट्टी से रंग बिरंगे खिलौने बनाना सीखा।संस्कृति संगम नृत्य कला में छात्राओं ने गुजराती गरबा,भाव नृत्य आधुनिक बॉलीवुड के अनेक प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य आदि सीखा । गायन कला में बॉलीवुड के आधुनिक फि़ल्मों के सुपरहिट गीत, सुप्रसिद्ध भजन एवं अनेक देशभक्ति गीत भी सीखे। समर कैंप समापन के दौरान महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना डे ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित कलाओं को देखकर बहुत प्रसन्न हुई और बच्चों और शिक्षक -शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में अद्भुत कलाएं सीखना और सीखना उनकी अनोखी कार्यक्षमता का परिचायक है। पतंजलि विद्यालय समूह की सचिव श्रीमती डॉ कृष्णा गुप्ता जी ने भी समर कैंप दौरान चलाए गए गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना की।

Loading

Related posts