दिनांक 25.08.2025 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक (गुड्स)/ प्रयागराज मण्डल, श्री अतुल यादव एवं मण्डल प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम/अलीगढ़ के मध्य इस साइडिंग को संचालन हेतु साइडिंग एग्रीमेंट किया गया है । प्रयागराज मण्डल के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है । प्रयागराज मण्डल ने ‘लीप एग्री लोजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ मिलकर वर्ष 2012 से बंद पड़ी हरदुआगंज के निकट एफसीआई साइडिंग को DBFOT (Design, Build, Finance, Operate, Transfer) मोड पुनर्विकसित किया है । इस परियोजना के अंतर्गत 50,000 मीट्रिक टन क्षमता के अत्याधुनिक साइलो का निर्माण किया गया है । इससे प्रतिमाह लगभग 2 रेक खाद्यान्न (फूड ग्रेन) की अनलोडिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला को गति प्रदान करने और रेलवे के माल दुलाई राजस्व में वृद्धि करने में मदद मिलेगी । प्रयागराज मण्डल, माल ढुलाई सेवाओं की कुशलता और विश्वसनीयता को निरंतर बेहतर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इस साइडिंग के पुनः संचालन से क्षेत्रीय विकास एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन को भी बल मिलेगा।
![]()
