लालापुर, प्रयागराज। पति से कहासुनी और रोज रोज के झगड़े से नाराज एक महिला सोमवार को हाइटेंशन टॉवर के ऊपरी हिस्से तक चढ़ गई । महिला के इस कृत्य की सूचना उसके परिजनों और ग्रामीणों में हुई तो हड़कंप मच गया । टॉवर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची लालापुर पुलिस ने टॉवर के नीचे तिरपाल की जाल लगाकर महिला को धीरे धीरे उतरने के लिए कहा । घंटों बाद जब महिला नीचे नहीं उतरी तो लालापुर थाने के दो सिपाही व लाइन मैन राकेश भारतीय ने टावर पर चढ़ कर महिला को नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी भोला पटेल की पत्नी वंदना पटेल सोमवार की दोपहर किसी कारण से पति से विवाद की और नाराज होकर गांव से बाहर खेतों की ओर से गुजरे हाइटेंशन टॉवर पर चढ़ गई । वंदना चढ़ते चढ़ते टॉवर के ऊपरी हिस्से पर पहुंच गई।जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई । मौके पर मौजूद लोगों ने नीचे से आवाज लगाकर वंदना को नीचे उतरने की गुहार लगाई, लेकिन ऊपर से कोई हरकत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने मामले की सूचना लालापुर पुलिस को दे दी ।स्थानीय पुलिस के साथ एसीपी बारा संतलाल सरोज और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच कर काफी समझाने बुझाने का प्रयास करते हुए बिजली विभाग के अफसरों को सूचित किया । उसके बाद थाने के दो सिपाही व एक बिजली कर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए टॉवर पर चढ़ने को राजी हुए । इसके पूर्व टॉवर के नीचे तिरपाल को बांधकर एक जाल जैसी व्यवस्था बनाई गई की किसी भी तरह ऊपर से कोई फिसले तो उसे बचाया जा सके । तीनों टॉवर के ऊपरी हिस्से में चढ़ी महिला वंदना के पास पहुंचे और धीरे धीरे नीचे उतारना शुरू किए । इस बार कई बार तीनों के पैर भी फिसले लेकिन हिम्मत दिखाते हुए महिला को नीचे उतारा गया । महिला और उसके पति को लेकर गांव में कई तरह की अफवाहें फैली रही लेकिन सामने आकर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है । उक्त महिला को इलाज के सीएचसी जसरा भेजा गया ।
![]()
