लालगोपालगंज में नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट काउंसिल आफ इंडिया के तत्वावधान में हुआ आयोजन।

​लालगोपालगंज। स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने हमें खुली हवा में सांस लेने का अधिकार दिया। यह बातें नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट ऑफ इंडिया द्वारा लालगोपालगंज में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सो संबोधित करते हुए एडवोकेट कुलदीप नारायण त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि आजादी केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि हर नागरिक को सम्मान और न्याय के साथ जीने का अधिकार भी है।

​कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के केंद्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शारदा पटेल ने नए सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए और कहा कि ये सिर्फ कागज का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करने का आह्वान किया, जहां हर नागरिक को समान अवसर मिल सके और कोई भी भ्रष्टाचार का शिकार न हो। ​कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन मूल्यों की रक्षा करें जिनके लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा सच्ची आजादी तभी संभव है जब हमारे समाज से भ्रष्टाचार का उन्मूलन हो और हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस मिशन में शामिल हों और देश को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना और हर व्यक्ति के मानवाधिकारों की रक्षा करना है। संगठन ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष केसरवानी ने किया।
​इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, मशकूब अहमद, एडवोकेट प्रियांका गौतम, एहसान अहमद, भावना देवी, मोहित कुमार पाल, अनीता सरोज, मो. रहमान, राजीव केसरवानी, राजेश केसरवानी, रामेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, उजमा बानो, शोभित केसरवानी और अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व सभासद भगवती पटेल, तुलसीराम पटेल, जगन्नाथ, डॉ. लालबहादुर मौर्य, अमित गौतम और अजय पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Loading

Related posts