![]()
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची में की जा रही गड़बड़ी के खिलाफ चुनाव आयोग जाकर विरोध जताने से पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर सपाइयों ने नाराजगी जताई है। सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सिविल लाइंस में चुनाव आयोग का पुतला फूंका और नारेबाजी की। पुतला छीनने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सपाइयों ने सरकार और चुनाव आयोग की आलोचना की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, रविंद्र यादव एडवोकेट, संदीप यादव पूर्व प्रत्याशी, दान बहादुर मधुर, राम अवध पाल, आरएन यादव व अमित मुलायम आदि मौजूद रहे।
