कक्षा 4 की छात्रा को कार सवारों ने किया अगवा, छात्रा ने कूद कर बचाई जान

कोरांव बाजार में सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब कार सवार अज्ञात लोगों के द्वारा एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे बाजार में जहां अफरा तफरी मच गई, वहीं काफी देर के लिए हंगामा भी खड़ा हो गया। मामला यह था कि कोरांव बाजार के गांधीनगर मोहल्ले की सौम्या बिंद पुत्री राममिलन बिंद, जो गोपाल विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल कोरांव में कक्षा 4 की छात्रा है। वह विद्यालय बंद होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी कि कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने कोरांव बाजार के मेन चौराहे के पास से उसे जबरन अगवा कर कार की डिग्गी में भर दिया।
हालांकि बाजार में जाम भी लगा हुआ था। जैसे ही कोरांव चौराहे से गाड़ी मांडा वाली रोड पर मुड़ी कार जाम में फंस गई। अगवा करने वाले लोगों ने कार के डिग्गी का गेट तो बंद किया लेकिन वह अच्छे से बंद नहीं हो पाया। कक्षा 4 की छात्रा सौम्या बिंद की जूती डिग्गी के गेट से आधा बाहर था। जब उसको बाहर से अंदर हवा आना महसूस हुआ तो वह दोनों पैर से डिग्गी का गेट उठाया और वह खुद कार से स्कूल बैग सहित कूद कर अपनी जान बचाई। चौराहे पर मौजूद रहे लोगों से छात्रा ने रोते हुए खुद बताया कि मुझे कार सवार लोगों ने जबरन कार की डिग्गी में भर दिया।
हालांकि घटना को सुनते ही लोग आवाक रह गए। लोग कार का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सौम्या के पिता राममिलन बिंद अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद तत्काल पुलिस सक्रिय हुई और बाजार के सीसीटीवी कैमरो को चेक कराते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। खबर लिखे जाने तक छात्रा को अगवा करने वाले कार सवार लोग कौन थे कहां के हैं इसकी जानकारी नहीं चल सकी थी। उक्त संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बाजार के सीसीटीवी कैमरो को छात्रा के साथ दिखवा रहा हूं, अभी तक घटना को लेकर कोई साक्ष्य और सबूत नहीं मिले हैं।

Loading

Related posts