![]()
श्री बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन शुरू, मां गंगा के प्रस्थान के बाद खोले गए पट
संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन पूजन सोमवार को दोपहर बाद से शुरू हो गया। मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा के प्रस्थान करने के बाद महंत बलवीर गिरी महाराज ने षोडशोपचार विधि से हनुमानजी की पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद दर्शन पूजन शुरू हो गया। इस साल सावन में हनुमानजी ने तीन बार अमृत स्नान किया। तीसरी बार 29 जुलाई नाग पचमी को गंगा जी ने मंदिर में प्रवेश किया था। इस बार 14 दिन हनुमानजी जल शयन में रहे।
