रेल संरक्षा आयुक्त ने किया जिवनाथपुर – नारायनपुर बाजार – कैलहट खण्ड के मध्य नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण

रेल संरक्षा आयुक्त /पूर्वोत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना ने पं. दीनदयाल उपाध्याय – प्रयागराज खंड के मध्य चल रहे तृतीय रेल लाइन परियोजना के कार्य के अंतर्गत कैलहट – नारायनपुर बाजार – जिवनाथपुर के मध्य नवनिर्मित तीसरी लाइन (14.41 कि. मी.) का संविधिक निरिक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/ उत्तर मध्य रेलवे, श्री विपिन कुमार; मण्डल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज मण्डल श्री रजनीश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सामान्य, श्री मयंक राणा; वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री यू सी शुक्ला; वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/सिग्नल, श्री उज्वल गुप्ता; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, श्री वीरेंद्र वर्मा; वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट, श्री अतुल यादव; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, श्री सीताराम प्रजापति एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे ।
रेल संरक्षा आयुक्त /पूर्वोत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना ने सर्वप्रथम कैलहट स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष में प्रपत्रों के साथ कार्य प्रणाली को बारीकी से देखा तत्पश्चात आईपीएस कक्ष एवं रिलेरूम कक्ष एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की गहनता से जांच की। निरिक्षण के बढ़ते हुए क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा कैलहट से नारायणपुर बाजार एवं नारायणपुर बाजार से जीनाथपुर खंड का मोटर ट्रॉली निरीक्षण किया गया। मोटर ट्राली से निरिक्षण के दौरान तीसरी लाइन के पॉइंट्स एवं बॉक्स इत्यादि की बारीकी से जांच पड़ताल की ।
निरीक्षण के क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने नारायनपुर बाजार स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष एवं रिलेरूम एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की बिन्दुबार जानकारी ली, सम्बंधित प्रपत्रों का अवलोकन किया| इस अवसर पर उन्होंने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर की कार्यप्रणाली संबंधी जानकारी को भी परखा|
निरीक्षण के अगले क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त ने सीआरएस स्पेशल गाड़ी से जिवनाथपुर – कैलहट खंड में स्पीड ट्रायल परीक्षण किया । इस दौरान निरिक्षण स्पेशल को 120 की अधिकतम गति पर चला कर ट्रैक की गुणवत्ता सहित अन्य बिन्दुओं का भी अवलोकन किया|

Loading

Related posts