प्रयागराज लालगोपालगंज । प्रयागराज जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत लालगोपालगंज कस्बा के मोहल्ला अहलादगंज प्राचीन शिव मंदिर से ग्रामवासियों के सहयोग से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी झंडा निशान यात्रा निकाला गया । यह यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मां काली के थान पर झंडा निशान व त्रिशूल को चढ़ाते हुए यह यात्रा खानजहानपुर रोड से होते हुए प्राचीन मां काली मंदिर दानियालपुर में झंडा निशान चढ़ाया गया उसके तत्पश्चात यात्रा हनुमान चौराहा जा पहुँची जहां पर पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी ने यात्रा का स्वागत किया और आगे के लिये रवाना किया । यह यात्रा जेठवारा मार्ग रेलवे फाटक से होते हुए मनी लाल का इनारा पहलवान वीर बाबा के थान पर झंडा निशान चढ़ाकर यात्रा की पुनः वापसी करते हुए प्राचीन शिव मंदिर अहलादगंज में लाकर यात्रा का समापन किया गया । यह यात्रा विश्वनाथ केसरवानी व रामअचल मौर्या तथा विजय केसरवानी के नेतृत्व में निकाली गई । यात्रा के दौरान जगह-जगह पर बम बम बोल रहा है काशी की धुन पर भोले शंकर व माता पार्वती के साथ बजरंग बली का सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया । जिसे देख भक्तों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से सभी कलाकारों का भक्तों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया । यात्रा के दौरान जहाँ जहाँ पर झंडा निशान चढ़ाया गया उन सभी जगहों पर भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया गया । आपको बताते चलें की माँ काली का थान सैकड़ो वर्ष पुराना थान है जहाँ भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर वर्षो से झंडा निशान चढ़ाया जाता है व चढ़ता चला आ रहा है । वही शादी विवाह के अवसर पर बारात निकलने से पूर्व अपनी डीह माँ काली के थान पर पूजा अर्चना करते हुए लोग अपने लड़को की बारात निकालते है ।
वही बारिश के चलते नाली व नालो में सफाई न होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर भरा रहा जिसमे से शिव भक्तों को मजबूरन उस गन्दे भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा ये नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही देखने को मिली । इस यात्रा में शामिल नमन केसरवानी, मोनू केसरवानी, वैभव केसरवानी, संजय केसरवानी, राजाराम सरोज, ननका मौर्या, आशीष केसरवानी, सुनीता केसरवानी, अहम केसरवानी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
![]()
