प्रयागराज मंडल द्वारा समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा -2023 के परीक्षार्थियों के लिए की गई थीं विशेष व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा -2023, उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में आयोजित की गई थी । इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा परीक्षार्थियों के आवागमन की संभावना वाले सभी प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर निगरानी रखी गई एवं आवश्यकता के अनुसार परीक्षा विशेष गाडियां संचालित की गई| सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे सुरक्षा बल की टीमो द्वारा भी संयुक्त रूप से कार्य किया गया, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी स्टेशन की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई थी साथ ही परीक्षार्थियों की संख्या आदि का भी आंकलन किया जा रहा था| इस अवसर पर प्रमुख स्टेशनों पर क्विक रिस्पांस टीमों (QRT)को भी लगाया गया था|
प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, फ़िरोज़ाबाद, इटावा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों, वाणिज्य कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बलों को तैनात किया ताकि परीक्षार्थी आसने से अपने गंतव्य को पहुँच सकें ।प्रयागराज मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज जक्शन, कानपुर सेन्ट्रल, टूंडला, इटावा एवं मैनपुरी स्टेशनों पर रिजर्व रेकों की व्यवस्था की गई थी ताकि आवश्यकतानुसार गाड़ियों को संचालित किया जा सके|
आवश्यकता अनुसार दिनांक 27 जुलाई, 2025 को निम्न गाड़ियों का संचालन किया गया:-

1. गाड़ी संख्या 04158, कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज जंक्शन मेमू का कानपुर सेंट्रल से 14:37 बजे संचालन किया गया । इस गाडी को सिरसौल, औंग, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू एवं भरवारी स्टेशन पर ठहराव दिया गया ।

2. कानपुर सेंट्रल से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन मेमू का कानपुर सेंट्रल से 16:12 बजे संचालन किया गया । इस गाडी को पुखरायां, कालपी, उरई, एट एवं मोठ स्टेशन पर ठहराव दिया गया ।

Loading

Related posts