शुआट्स में पीजी प्रवेश काउंसलिंग का पहला दिन संपन्न, छात्रों में उत्साह

प्रयागराज। सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) में सोमवार को सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पी.जी.) प्रवेश काउंसलिंग का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पी.जी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 350 छात्रों को बुलाया गया था, जिसमे 294 छात्रों ने रिपोर्ट किया और 251 छात्रों ने अपने मन पसंद विषयो मे प्रवेश लिया।
प्रवेश समिति के चेयरमैन एवं एडिशनल रजिस्ट्रार प्रोफेसर सी. जॉन वेसली ने जानकारी दी कि छात्रों में अपने मनपसंद विषय में प्रवेश लेने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि शेष सीटों (लैप्स सीट्स) पर ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग जारी रहेगी। इस अवसर पर, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. रानू प्रसाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “शुआट्स में हम अपने पीजी छात्रों को गहन ज्ञान और विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे अपने चुने हुए क्षेत्रों में नेतृत्व कर सकें। हमारा उद्देश्य उन्हें अनुसंधान, नवाचार और आलोचनात्मक सोच के लिए एक मजबूत आधार देना है, ताकि वे न केवल व्यक्तिगत रूप से सफल हों बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दें।” उन्होंने आगे कहा, “हमारा विश्वविद्यालय एक ऐसा माहौल प्रदान करता है जहाँ प्रतिभा को पोषित किया जाता है और सपनों को साकार करने के लिए समर्थन दिया जाता है।” शुआट्स प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Related posts